गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसकी मां के खाते से पौने दो लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी के पिता को फोन करने पर उसने किशोरी और रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। थानाक्षेत्र के महेंद्रा एनक्लेव इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उन्हें पता चला कि थाना खुर्जा देहाज, जिला बुलंदशहर की शांति विहार कॉलोनी में रहने वाला राजकुमार उनकी बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि राजकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.