मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी भाई-बहन को मंगलवार गिरफ्तार किया है। अदलहाट के एक गांव निवासी अपह्रत किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी बीते 18 फरवरी की रात अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ तलाश के बाद भी नहीं मिली। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि किशोरी उसके पास है। जब मां ने बेटी को सुरक्षित वापस करने की मिन्नतें की, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। उसने किशोरी को वापस करने से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहाकि अब अपनी लड़की को भूल जाओ। तब महिला ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरु की। एसआई आशुतोष शुक्ला मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.