इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने धर्मेन्द्र निवासी हाजीपुर थाना स्याना बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब एक माह पूर्व एक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही थी। तलाश के बाद आरोपी को बस स्टैंड चौराहे से दबोच लिया गया और पीड़िता को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...