मैनपुरी, मई 10 -- पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। घटना की तहरीर पर 20 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उसे रामभजन पुत्र वीरेंद्र शाह अगवा कर ले गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार जाकर दबिश दी और किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को अगवा कर ले गए रामभजन पुत्र वीरेंद्र शाह निवासी बढ़वा थाना कल्याणपुर जनपद मोतिहारी को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि उसके बयान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.