कौशाम्बी, जनवरी 14 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 12 जनवरी की रात उसकी 17 साल की बेटी संदिग्ध दशा में गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक बेटी अपने साथ 50 हजार रुपया नकद व गहने भी लेकर गई है। उसे अगवा कराने में तीन अन्य युवकों की भी भूमिका है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.