आगरा, मई 23 -- थाना अमांपुर पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र से नाबालिग को अगवा करने के मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित आरोपी विकाश पुत्र सत्यपाल निवासी ककोड़ा थाना कादरचौक जनपद बदायूं को शुक्रवार को क्षेत्र के नगला किशन मोड से गिरफ्तार किया है। साक्ष्य संकलन के आधार पर पॉक्सो एक्ट की वृद्धि कर आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- पुलिस हिरासत में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...