लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ,संवाददाता। क्षेत्र के भाखामऊ गांव में सोमवार देर शाम एक 11 वर्षीय किशोरी को जबरन कार में बैठाने के प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर कार सवार मौके से भाग निकले। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।भाखामऊ निवासी व्यक्ति के मुताबिक शाम करीब 8:15 बजे उनकी 11 वर्षीय बेटी अपने दो वर्षीय भतीजे को गोद में लेकर घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच काली अल्ट्रो कार वहां रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। किशोरी शोर मचाते हुए घर के अंदर भागी और घटना की जानकारी दी। किशोरी की पिता व अन्य ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और उन पर पत्थर फेंके। लेकिन कार सवार भागने में सफल रहे। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग कार के पीछे दौडते हुए नजर आ रहे हैं। ...