महाराजगंज, जनवरी 28 -- निचलौल। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने निचलौल पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के अगवा किए जाने का तीन लोगों पर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह मायके में निचलौल थानाक्षेत्र के एक गांव में रहती थी। इस बीच मायके गांव के कुछ लोग उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए। इस बारे में जब पूछताछ की गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अजय, नर्वदेश्वर और सुनीता निवासी ग्राम लालपुर आमूतालाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.