आगरा, फरवरी 28 -- थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री को अगवा करने के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बीती 26 फरवरी को वह पत्नी के साथ खेत में टमाटर की फसल देखने गए थे। उनकी पुत्री उनके साथ थी। उन्होंने पुत्री को घर जाने कह दिया था। शाम सात बजे घर आए तो पुत्री को अजय बहला फुसला अगवा कर ले गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...