प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- कुंडा। लालगंज कोतवाली के टोडरमल जलेसरगंज गांव निवासी युवक के खिलाफ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक किशोरी को अगवा कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है। 11 मार्च की घटना को लेकर किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पु्लिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी। रविवार को संग्रामगढ़ के दरोगा मुन्ना यादव पुलिस टीम के साथ आरोपी विजय कुमार को डाक बंगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.