बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने में आरोपी मनीष कुमार और साहिल के खिलाफ अगवा करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी मनीष को शुक्रवार को मनहनडीह तिराहा और दूसरे आरोपी साहिल को डायल-112 की सूचना पर सहजनवां गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों आरोपितों को न्यायालय रवाना कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.