किशोरी को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की चाची ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि आठ जून की रात घर के अंदर सोने चली गई। सुबह वह घर में नहीं मिली तो परिजन तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि हंडौर बल्दियान गांव निवासी युवक ने भतीजी को अगवा कर लिया है। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि घर से जाते समय भतीजी कुछ जेवर भी अपने साथ ले गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.