प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- लालगंज। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 17 जनवरी को बेटी लापता हो गई। खोजबीन के दौरा पता चला कि रायबरेली के बरभनी तिलोई फुरसतगंज निवासी पंकज व परिवार के लोग मिलकर बेटी को अगवा कर लिया है। आरोप कि अब आरोपी और परिवार के लोग गाली-गलौच करते हुए जानलेवा धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पंकज सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.