किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी धरा
मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस ने गलशहीद के बड़ा हाता निवासी रमजानी उर्फ गुल्लू को किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी 8 मई को रात करीब 8:45 बजे घर से लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने गलशहीद के असालतपुरा बड़ा हाथ निवासी रमजानी उर्फ गुल्लू पर बहलाफसुला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। एसएचओ ने बताया कि विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में दर्ज अपहरण के मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी रमजानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.