चंदौली, अगस्त 10 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार की देर रात किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों प्रीतम गिरी और संजय वनवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ...