चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर जब शादी के लिए दबाव बनाया गया तो युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया। किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन के साथ शादी का झांसा देकर अनिल ने दुष्कर्म किया। बहन जब छह माह की गर्भवती हुई तो उन लोगों को जानकारी हुई। बहन के बताने पर उन लोगों ने अनिल से शादी करने की बात कही। जिस पर अनिल ने धमकाते हुए शादी करने से साफ इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नि​शिकांत राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...