महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी को जेल भेजकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रविवार को अपनी रिश्तेदारी में गयी थी। उसी रात गांव का ही एक युवक उसके घर में रात को जबरिया घुस गया। अंदर से फाटक बंद कर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। लड़की के शोर मचाने के बाद उसके देवर घर पहुंचे और फाटक खुलवाया। देवर ने बताया कि लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आरोपी युवक अशरफ को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.