किशोरी के साथ दुष्कर्म में फरार आरोपित को दबोचा
चित्रकूट, अगस्त 14 -- चित्रकूट। थाना पहाड़ी पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित शैलेन्द्र उपाध्याय निवासी बूढा सेमरवार कोतवाली कर्वी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि एक वादी ने तहरीर देकर बेटी के बिना बताए कहीं चली जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि शैलेन्द्र उपाध्याय पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता को बरामद कर बयान दर्ज किए गए व मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम होने पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.