संतकबीरनगर, मार्च 14 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सिसवा निवासी सूरज ने मेरी पुत्री को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी तबियत खराब होने पर बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। मेरी पुत्री ने सूरज से बताया तो वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने महिला की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.