किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप
गंगापार, जुलाई 13 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 जून को किशोरी के साथ पड़ोस के गांव के युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित किशोरी की मां ने जब युवकों के परिजनों से शिकायत करने का प्रयास किया तो उसे जमकर मारा पीटा गया। इलाकाई पुलिस के ऊपर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते 25 जून को उसकी 15 वर्षीय पुत्री दोपहर के समय अपने खेत की तरफ गई थी, उसके अकेली देखकर पड़ोस के गांव के पास रहने वाले दो युवकों ने मौका देखकर मेरी पुत्री को पीछे से पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा लिया। आरोपियों ने कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.