चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट। सरधुवा पुलिस ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि बीते 17 मार्च को किशोरी की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि उमेश निवासी बिहरवा थाना सरधुवा ने उसके घर में घुसकर नाबालिक बेटी के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की। नामजद आरोपित फरार चल रहा था। जिसे काफी प्रयास के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.