संतकबीरनगर, मई 24 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाना के घर आई किशोरी से दुष्कर्म के मामले के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें सूरज पुत्र रामदरश निवासी बढ़या टोला मधईपुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने सूरज को मुहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को गर्भवती करनेवाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय रवाना किया गया। वहां से उ...