बदायूं, मार्च 8 -- उघैती, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान खरीदने जा रही नाबालिग किशोरी को मोहल्ले के दो युवकों ने दबोच लिया। पीड़ित किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है, बीती शाम उसकी 14 वर्षीय किशोरी गांव में एक दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। किशोरी जैसे ही एक गली में पहुंची, आरोप है रास्ते में पहले से घात लगाए मोहल्ले के ही वीर सिंह पुत्र डोरी लाल और अरविंद पुत्र होती लाल ने उसे दबोच लिया। आरोप है, दोनो आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के की नीयत से उसे सुनसान मकान में ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास...