हापुड़, फरवरी 22 -- क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेने के लिए गई नौ वर्ष की किशोरी के साथ दुकानदार ने अश्लील हरकते करते हुए छेड़छाड़ की। किशोरी ने मामले की जानकारी मां को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को उसकी नौ वर्ष की बेटी गांव में स्थित दुकान पर सर्फ लेने के लिए गई थी। वहां दुकानदार ने उसकी बेटी को दुकान के अंदर बुलाकर अश्लीलता करते हुए बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद उसकी बेटी घर रोते हुए पहुंची और मां को सारी बात बताई। पत्नी ने उसकी जानकारी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.