किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गुरुवार को उसकी 12 वर्षीय नाबालिक की पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक जावेद उनके घर में घुस गया और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.