बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के नगर थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि इसी गांव का रहने वाला आरोपी युवक किशोरी को घर के पास से अपने साथ ले गया और गांव में स्थित पुलिया के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन किया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक मस्तराम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी गत एक मई की रात करीब 11 बजे अपने घर के पास मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी मस्तराम वहां पहुंच गया और उनकी बेटी को पकड़ लिया। बेटी ने शोर मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.