बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। आरोप है कि पीड़िता की मां जब इस बात की उलाहना देने के लिए आरोपी संदीप के घर गई तो यहां उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित युवक संदीप और उसकी मां के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...