किशोरी के साथ किया दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, मार्च 23 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने जाती रहती है। होली पर्व पर अपने परिवार के साथ आई थी। उसकी पुत्री शौंच के लिए बाहर खेत में गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा मुंह दबा दिया। ताकि मुंह से आवाज न निकले। जैसे तैसे उसकी पुत्री छूटकर घर आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.