देवरिया, जनवरी 9 -- रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज की है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है कि आठ जनवरी की सायं उसकी 15 वर्षीया पुत्री अपने घर के काम से गांव में ही गई थी। इसी बीच दूसरे गांव का एक युवक उसके साथ जबरन छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.