कौशाम्बी, मार्च 9 -- संदीपन घाट थाने के एक गांव से नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदीपन घाट थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई और किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की है। एक गांव निवासी एक हिंदू परिवार की नाबालिग बेटी सोमवार से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक दूसरे समुदाय का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले को लेकर मंगलवार को बजरंग दल के कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। कुछ देर तक थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल...