गोरखपुर, मई 23 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बगल के गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को सोनौरा खुर्द टोला दुबौली निवासी मोनू उर्फ राकेश सहानी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मेरी बेटी साथ में एक मोबाइल भी ले गयी है। उनके गांव की एक युवती कान्ती ने भी किशोरी को भगाने में मदद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...