गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को बारानगर निवासी सोले सिंह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी पुत्री के साथ कुछ अनहोनी कर सकता है या उसे कहीं बेच सकता है। आरोप है कि वह लड़की के बारे में पूछने गए तो परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया और जान-माल की धमकी देने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...