बरेली, मार्च 17 -- मानव तस्करी कर बरेली लाई गई किशोरी से देह व्यापार कराने के मामले में सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। वहीं, वाराणसी पुलिस भी बरेली पहुंच गई है। मंगलवार को बारादरी पुलिस किशोरी को बेचने वाली महिला की तलाश में वाराणसी जाएगी। बता दें कि जनवरी माह में वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को बहलाकर रिया नाम की महिला बरेली लाकर बेच गई। यहां पर फरीदपुर के गांव कुइयांखेड़ा निवासी विनोद यादव, कैंट में चनेहटी की बबली यादव उर्फ निशा खान, उसका पति खलील खान, बिजनौर में कल्लूवाला की जसलीन कौर और नेपाल में याशोक जिला पांचथर कुमायत की दुर्गावती उससे देह व्यापार कराने लगे। शुक्रवार रात किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने विनोद, बबली, जसलीन, दुर्गावती और खलील खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को पुलिस ने किशोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.