औरैया, नवम्बर 26 -- विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) मृदुल मिश्र ने बताया कि वादी राजस्थान में निजी नौकरी करता है। और उसके दो बच्चे गांव में रहते हैं। 9 अक्टूबर 2019 की सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री जो सहार में कक्षा 12 की छात्रा थी, घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक लौटकर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान जानकारी मिली कि ग्राम देवदासपुरवा बेला निवासी विमल कुमार दोहरे किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर थाना बेला में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया और विवेचना पूरी कर आरोपपत्र विशेष न्यायालय में प्रेषित किया। मामले की सुनवाई मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्राथमिकता पर की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.