हमीरपुर, सितम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। नौ वर्ष पूर्व कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पीड़िता के भाई ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अनिल कुमार खरवार की अदालत ने दोषी को बीस वर्ष का कठोर कारावास और 18 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने थाने में 27 मई 2017 को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन 26 मई की रात नौ बजे से गायब है। खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। डेढ़ माह बाद पीड़िता को पुलिस ने बरामद किया। उसने बताया कि वह भैंस चराने जाती थी। जहां पर सुलेमान भी अपनी भैंस लेकर चराने आता था।...