रामपुर, फरवरी 23 -- भोट। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गामीण ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी नाबालिग पुत्री 18 फरवरी को भोट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आयी थी।रात करीब 11 बजे गांव निवासी हेमंत व केमरी थाना क्षेत्र के तालमहावर गांव निवासी अशोक उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गये हैं।काफी तलाश के बाद भी उसकी पुत्री का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.