नोएडा, अप्रैल 1 -- दनकौर, संवाददाता। चपरगढ़ गांव से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार बुधवार शाम कोतवाली भी पहुंचा। गांव निवासी दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मंगलवार दोपहर किसी काम से गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। आरोप है कि मिर्जापुर गांव के रहने वाले सुमित समेत तीन आरोपियों ने रंजिश के चलते किशोरी को अगवा कर लिया। परिजनों के अनुसार आरोपी उनके घर के पास स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। काफी दिनों से आरोपियों का पीड़ित परिवार से विवाद चल रहा था। किसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजन कोतवाली पहुंचे और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.