किशोरी के अपहरण में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा
कौशाम्बी, जून 9 -- किशोरी को अगवा किए जाने के एक मामले में चरवा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। इन सभी के साथ किशोरी की भी तलाश की जा रही है। चरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी छह जून की सुबह संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी रामभवन बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के अनुसार, उसकी बिटिया को भगाने में आरोपी रामभवन का सहयोग उसके पिता पराने, भाई ननका, लोलरा, बहन मीरा व परिवार के ही जिलाजीत ने भी किया है। जिलाजीत ने पिछले दिनों इस बात की धमकी भी दी थी। पुलिस ने अपहरण और धमकी की धारा में मुकदमा कायम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.