बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। घटना 17 जनवरी की है। इस मामले में तीन फरवरी को लड़की के पिता ने नेपाल के पोखरिया थाना के जानकी टोला निवासी सुनील बैठा, मुकेश बैठा व मरछिया देवी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एफआईआर में लड़की के पिता ने बताया है कि 17 जनवरी को वे अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने चले गए थे। उनके लड़की घर पर अकेली थी। संध्या छह बजे वे लोग खेत से लौटे तो देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं थी। घर के बक्शा में रखा हुआ दो लाख रुपया व गहना भी गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.