मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की देर शाम 17 साल की किशोरी को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के भाई ने पारू थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें गांव के एक युवक और महिला समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी बहन घर पर थी। शुक्रवार शाम गांव के एक युवक ने अपने सहयोगियों के साथ अपहरण कर लिया। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.