किशोरी के अपहरण मामले में युवक पर मुकदमा
गंगापार, अगस्त 6 -- उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है और पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता के पिता के अनुसार, तीन अगस्त की रात उनकी नाबालिग बेटी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया है। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने उतरांव थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.