गोपालगंज, मार्च 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से एक किशोरी के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री पंचदेवरी स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ती थी। 28 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह अचानक घर से गायब हो गई। जब परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली तो घर-परिवार एवं आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उक्त किशोरी के पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करने या बेचने की नीयत से अपहरण कर लिया है। उधर, स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...