बक्सर, मई 8 -- कृष्णाब्रह्म। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता के बयान पर स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पांच मई को किशोरी प्रतिदिन की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए कृष्णाब्रह्म बाजार गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपने मौसा, मौसी और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उनकी पुत्री का साजिश के तहत अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- नावकोठी: नाबालिग लड़की का अपहरण, पांच नामजद घटना के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.