रामपुर, मई 18 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की साढ़े तेरह वर्षीय पुत्री का पड़ौसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों ने किशोरी को अपने घर में अकेला देख अपनी तीन अन्य साथियों की मदद से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अगले ही दिन किशोरी को बरामद कर लिया था।वहीं किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ायी थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि रविवार को मामले में फरार चल रहे एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- हंडिया पुलिस की गिरफ्त में पॉक्सो एक्ट, अपहरण का आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...