हापुड़, मई 17 -- क्षेत्र के एक गांव में बाजार गई किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने तीन लोगों पर बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं आई तो उसको तलाश किया गया, इस दौरान ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी को गांव निवासी एक युवक अपने दो रिश्तेदार के सहयोग से अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने युवक के परिवार के लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...