किशोरी के अपहरण के आरोप में युवक पर मुकदमा
बदायूं, जून 4 -- बदायूं। खेत गई किशोरी के लापता होने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक जून की शाम करीब साढ़े आठ बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी गई थी। कुछ देर बाद छोटी बेटी घर लौट आई और परिजनों को जानकारी दी कि शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र के गांव नौगंवा निवासी टेनी पुत्र राजेश्वर बड़ी बेटी को अपने साथ ले गया है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण, मामला दर्ज इसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.