किशोरी के अपहरण के आरोप में केस दर्ज
रामपुर, जून 7 -- केमरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 मई की रात वह अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था। कमरे में उसकी बेटी सो रही थी। सुबह उठने पर देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। उसे जानकारी मिली कि जिला बरेली का उवेश नाम का युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.