रामपुर, जनवरी 31 -- बेटी को दवा दिलाकर आ रहे ग्रामीण को रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने रंजिशन रोक लिया। उन्होंने बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीण ने विरोध किया। जिस पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि ग्रामीण बच गया। शोर-शराबा होने पर राहगीर आए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पटवाई थाने में चार नामजद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीनगर निवासी इख्तियार हुसैन ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इख्तियार हुसैन का कहना था कि कुछ दिनों पहले वह बेटी नूरबी को दवा दिलाने गया था। वापस लौटते समय ग्राम रेहटागंज के पास घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रंजिशन रोक लिया। इसके बाद बेटी को बाइक से खींचकर जबरन कार में डालकर ले जाने का प्रयास करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.