समस्तीपुर, फरवरी 2 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दो विभिन्न जगहों से दो किशोरी के अपहरण को लेकर अपहृत की मां ने थाना में आवेदन दिया है। रतवारा गांव से जहां अपहृत किशोरी की मां ने गांव के ही चार लोगों पर पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर मथुरापुर टारा गांव से अपहृत किशोरी की मां ने गांव के ही पांच लोगों पर अपनी पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.