बाराबंकी, मई 7 -- सूरतगंज। किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कस्बा सूरतगंज में किराए पर रहकर मेहनत मजदूरी करने वाले कुशीनगर जिले के निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता के अनुसार वह 26 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौटा तो उसकी बेटी घर से लापता मिली। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो परिवार ने पड़ोस के एक युवक पर शक जताया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। मामले में युवक के दूसरे समुदाय से होने की जानकारी सामने आने पर कस्बे में लोगों में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को दे...